June 9, 2026

‘मेयर आपके द्वार’ अभियान में द्रोण विहार पहुंचे महापौर, सुनीं जनसमस्याएं

नगर निगम देहरादून के “मेयर आपके द्वार” अभियान के तहत महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड संख्या 89 द्रोण विहार कॉलोनी का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और जल निकासी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा।

महापौर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

सौरभ थपलियाल ने कहा कि “मेयर आपके द्वार” अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने भी महापौर की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

नगर निगम का “मेयर आपके द्वार” अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।

Reported By: Shiv Narayan

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.