July 26, 2026

हरिद्वार: जब सरकारी अधिकारी के इशारे पर मुख्य सड़क पर कूड़े की गाड़ी पलटी गई

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बीते दिन व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच टकराव हो गया। यहां अपर रोड पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी की अगुवाई में टीम अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान व्यापारी नेता संजीव नैय्यर के रेस्टोरेंट के बाहर रखे जनरेटर को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई, और बात तो तू तू मैं मैं तक पहुंच गई। जिसके बाद एक तरफ व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए।

देखे वीडियो:

वहीं गुस्साए नगर निगम के कर्मचारियों ने कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली बीच बाजार में पलट दी। इसके बाद घंटों तक तनाव की स्थिति बनी रही। देर शाम तक सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम व्यापारियों को समझाने की प्रयास में जुटे रहे। हालांकि अधिकारी मीडिया के सामने बयान देने से बचते नजर आए।

 

सजीव नैय्यर, व्यापारी नेता

संदीप शर्मा, व्यापारी नेता

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.