June 11, 2026

फिल्म शूटिंग के लिए लगा ‘बार’ बोर्ड, हरिद्वार में विरोध

फिल्म – निर्माताओं द्वारा हरिद्वार के ड्राई एरिया में बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद धर्मशाला संचालकों ने आनन फानन में बोर्ड हटाया और तब जाकर यह मामला शांत हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि पैसो के लिए जानबूझकर हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक महत्व को बदनाम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित भटिया भवन में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

बीती रात फिल्म के किसी सीन को फिल्माने के लिए होटल के बाहर बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा दिया। रात होने तक स्थानीय व्यापारी, पार्षद और कई समाजसेवी मौके पर इकठ्ठा हो गए। उनकी बिल्डिंग मालिकों और मुंबई से आए फिल्म निर्माताओं के साथ तीखी बहस हुई। लोगों ने जमकर विरोध किया तो तत्काल बोर्ड पर बार शब्द को मिटाया गया और तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि किस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, किसी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन फिल्म के सीन शूट करने वाले मुंबई से हरिद्वार आए थे और वो परमिशन की बात कहते नजर आए।
देखे वीडियो:

 

उज्जवल पंडित, तीर्थ पुरोहित

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.