June 11, 2026

देहरादून की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे 100 नहीं इलेक्ट्रिक बसे

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi और देहरादून के आरटीओ प्रशासन Sandeep Saini के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उन क्षेत्रों तक सार्वजनिक परिवहन पहुंचाने की योजना पर विशेष जोर दिया गया, जहां वर्तमान में बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि शहरवासियों की ओर से सार्वजनिक परिवहन की कमी को लेकर लगातार सुझाव और शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके मद्देनजर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जहां लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और स्मार्ट सिटी की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर ऐसे रूटों को चिन्हित कर लिया है, जहां नई बस सेवाओं की आवश्यकता है। इन मार्गों के विस्तार और नए परमिट जारी करने का प्रस्ताव आगामी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में रखा जाएगा।

संदीप सैनी ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की पीएम-ई योजना के तहत देहरादून को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। ये बसें शहर में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन बसों के संचालन के लिए उपयुक्त बस स्टैंड और रूटों का चयन किया जा रहा है। साथ ही बसों की समय-सारणी भी तय की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि अगले एक से दो महीनों के भीतर इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।

आरटीओ प्रशासन ने विश्वास जताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल शहरवासियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा। यह पहल देहरादून में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।

संदीप सैनी आरटीओ प्रशासन

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.