June 30, 2026

सीएम ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दी शुभकामनायें

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

योग साधना के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

S B T NEWS
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें दी । मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है।

योग साधना के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की गई।आज पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढी है।

कोविड के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्यूनिटी बढाने पर बल दिया। योगाभ्यास से हम इम्यूनिटी को बढा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.