November 23, 2026

अल्मोड़ा: दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आक्रोश, विकास भवन में किया प्रदर्शन

Protest

अल्मोड़ा में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी जवानों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीआरडी जवानों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

पीआरडी जवानों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने देहरादून में लगातार 110 दिनों तक आंदोलन किया था। इस दौरान विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को जल्द कैबिनेट में लाकर पूरा किया जाएगा। लेकिन जवानों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद लंबा समय बीत चुका है और तीन कैबिनेट बैठकें होने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी से नाराज जनपद के विभिन्न विभागों में तैनात पीआरडी जवानों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी दो सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि अब वे केवल आश्वासन से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

आनंद कनवाल, उपाध्यक्ष, पीआरडी संगठन

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.