June 23, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

tribute

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भाव आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में डॉ. मुखर्जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.