July 3, 2026

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायवाला पुलिस का एक्शन, 22 लोगों के चालान

Police

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे तथा वाहनों में शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 22 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया।

रायवाला पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.