धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपतराय
Lukhnow 08 July 2026,
अयोध्या राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा मंजूर हो गया है। चंपत राय ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच बीते महीने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जबकि एसआईटी की जांच रिपोर्ट में नाम आने के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अनिल मिश्रा को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है और पुलिस डिमांड में पूछताछ कर राम मंदिर से चोरी हुए माल की बरामदगी का दावा किया है। वहीं महामंत्री पद से इस्तीफ़ा मंजूरी के बाद विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय का पहली बार बयान सामने आया है।ी
चंपत राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र की तस्वीर शेयर की है। इस पत्र पर उन्होंने तुलसीदास की रामचरितमानस के अयोध्या कांड की एक चौपाई लिखी है। ‘धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी:।
धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी इन चारों की ओर सच्ची परीक्षा केवल संकट के समय ही होती है। रामभक्तों के नाम लिखे पत्र में चंपत राय ने बताया कि,”पिछले 7 जून 2026 से, श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं। इसके बाद से मैंने मौन धारण कर लिया है, मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को सम्पन्न बैठक में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है। हालांकि यह ‘परम गोपनीय’ थी, आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि एसआईटी की अन्तिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाये जा रहे, सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सभी सत्य सामने आ जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक और संगठन को समर्पित किए गए अपने जीवन को उद्धृत करते हुए कहा कि, मैं वर्ष अक्तूबर 1991 से अयोध्या में संगठन द्वारा भेजा गया था। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से ज्यादा का है। जहाँ-जहाँ मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। सभी को आदर पूर्वक नमन।
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी। इस बैठक में णंय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया गया था।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि उनकी जगह कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है। नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक वो इस पद पर रहेंगे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया था कि ख़ास अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और 22 जुलाई को ट्रस्ट की दोबारा बैठक होगी।
