Recent Posts

October 12, 2026

रेल विस्तार को लेकर सक्रिय सीएम धामी, केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के बाद साझा की जानकारी

Meet

उत्तराखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया था। उत्तराखंड लौटने पर मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में रेल कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिला है, वहीं देहरादून-टनकपुर रेल सेवा जैसी सुविधाओं से भी लोगों को राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान उनकी मुलाकात बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों से हुई। इस दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों ने देहरादून, हरिद्वार और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल संपर्क को और बेहतर बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों की इसी मांग और राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल विस्तार और नई रेल सेवाओं के संचालन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए रेल परियोजनाओं और नई रेल सेवाओं पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उनका कहना था कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल प्रदेशवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.