July 28, 2026

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को भाजपा महिला मोर्चा चलाएगा बूथ स्तर तक अभियान

Ruchi

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत महिला जनप्रतिनिधि बूथ और गांव स्तर पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद करेंगी तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा महिलाओं को संगठन और राजनीति में अधिक से अधिक अवसर देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य महिलाओं को केवल मतदाता तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनाना है।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य सहित विभिन्न स्तर की महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। ये जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी, उनकी समस्याओं को सुनेंगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगी।

रुचि भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए भी निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा और समाज के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

भाजपा महिला मोर्चा का मानना है कि इस अभियान के माध्यम से संगठन और समाज के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.