July 28, 2026

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार आने वाले सभी शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार सहित प्रमुख मार्गों पर घाटों की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, परिवहन, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और जल पुलिस की तैनाती सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को यात्रा के दौरान लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत है और राज्य सरकार उनकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.