July 31, 2026

राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 चर्चा के लिए पेश:लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पास हुआ,

Delhi 30 July 2026,

जुलाई 2026 को संसद के मानसून सत्र के 9वें दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में छात्रों के प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दों पर भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही बाधित रही। हालांकि, हंगामे के बीच राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया। वहीं लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पास हुआ।

लोकसभा की कार्रवाई,

गुरुवार को लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास हो गया। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित रही। इसके बाद सदन में आवास, शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े कागजात पटल पर रखे गए तथा बाहरी मामलों की समिति की रिपोर्टों की समीक्षा की गई। लोकसभा की कार्रवाई शुक्रवार 31 जुलाई, 2026 को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्रवाई,

एंटी पेपर लीक बिल: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 (एंटी पेपर लीक बिल) चर्चा के लिए पेश किया गया। नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर बयान देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया। राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा की शुरुआत विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही लगातार बाधित करने और बिना ठोस प्रमाण के राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.