August 5, 2026

लखपति दीदी योजना को मिला नया आयाम, 47 महिला स्वयं सहायता समूह हुए सम्मानित

Lakhpati Didi

भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को देहरादून नगर निगम ने नया आयाम देते हुए 47 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) की धनराशि के चेक वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए नगर निगम भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मेयर ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण कार्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे गए हैं। महिलाएं पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ इन कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम को अच्छी-खासी राजस्व प्राप्ति हो रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार रोजगार से जोड़ने से न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि लखपति दीदी योजना को भी प्रभावी ढंग से बढ़ावा मिल रहा है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी महिलाओं को रोजगार और आजीविका से जोड़ने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.