October 1, 2026

नैनीताल – कालाढूंगी मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 5 घायल

Accident

15 अगस्त की छुट्टी मनाने नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार सुबह खुर्पाताल के समीप अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी पर्यटक नोएडा में काम करते हैं और राजस्थान के रहने वाले हैं। वे 15 अगस्त की छुट्टी मनाने के लिए नैनीताल आ रहे थे। इसी दौरान नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खुर्पाताल में रुके पर्यटक भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों, पर्यटकों, पुलिस और एसडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सुरेंद्र हालसी, पर्यटक

 

मनोज रावत, SDRF प्रभारी नैनीताल

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.