वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से जांच के दौरान अचानक चली गोली: दो सुरक्षा कर्मी घायल,
Varanasi, 16 August 2026,
वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने एक बड़ा हादसा हो गया। एक यात्री के लाइसेंसी पिस्तौल की जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से एक गोली चल गई। जिससे दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गए हैं। दोनों कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
आज रविवार को सुबह लगभग 0930 बजे, कमलेश केदारनाथ राय नामक यात्री जिसने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 1810 द्वारा वाराणसी से मुंबई की यात्रा करनी थी। यात्री कमलेश के पास एक लाइसेंसी 7.62 मिमी पिस्तौल 21 जिंदा कारतूसों के साथ था। यात्री कमलेश को अनिवार्य सुरक्षा औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित जांच क्षेत्र में ले जाया गया। हथियार की जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से एक गोली चल गई। गोली किसी वस्तु से टकराकर वापसी आई और दो जांच कर्मियों, रोहित राज और सुमन कुमारी को घायल कर दिया। दोनों कर्मियों को तत्काल सहायता प्रदान की गई और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और यात्री को कानून के अनुसार जांच और आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) हवाई अड्डों पर लाइसेंस प्राप्त हथियारों को संभालने और ले जाने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सहित घटना के कारणों की जांच कर रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
