राहुल गांधी का दावा: ईवीएम और मतदाता सूची दोनों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
Delhi 29 September 2026,
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) और कांग्रेस पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आदि विचार-विमर्शके मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी , के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश, शशि थरूर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार साझा किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव व्यवस्था पूरी तरह समझौता कर चुकी है तथा ईवीएम व मतदाता सूची से छेड़छाड़ मकी गई है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने एक प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षणतय (एसआईआर ) को तुरंत स्थगित करने और हटाए गए 13.3 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम और मतदाता सूची दोनों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूची में हुए बदलावों का डेटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
बैठक में जब शशि थरूर ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को महात्मा गांधी की जयंती पर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बीजेपी इस मौके का इस्तेमाल अपनी छवि बनाने के लिए कर सकती है। तभी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने शशि थरूर से पूछा कि अगर पार्टी ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करती है। तो क्या वे उस कार्यक्रम में शामिल होंगे? या फिर उन्हें सिर्फ X पर देखा जाएगा।
