सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिरूमदारा से आगे सती मंदिर के पास रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही एक निजी बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
करीब 35 वर्षीय बताया जा रहा मृतक
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर तौहीद ने बताया कि देर रात करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। एंबुलेंस कर्मी महेंद्र उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
डॉक्टर के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
बस और बाइक की टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
डॉ तौहीद,
चिकित्सक
संयुक्त चिकित्सालय
