August 28, 2026

29 अगस्त को देश के करीब 21 राज्यों में अत्यधिक बारिश और तूफान आने की चेतावनी,

Delhi, 28 August 2026,

29 अगस्त को देश के करीब 21 राज्यों में अत्यधिक बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान तेज बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों आम नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घने जंगलों या पहाड़ी रास्तों से गुजरने से पहले ताजा मौसमी रिपोर्ट अवश्य जांच लें। पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। ठीक ऐसा ही एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी सक्रिय हो रहा है‌।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, Study, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु तेलंगाना समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. ओडिशा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। किसानों और मछुआरों को मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.