September 22, 2026

गौशाला के उद्घाटन से दो दिन पहले तोड़फोड़ और चोरी, लोहे के कुंडे समेत सामान ले गए अज्ञात लोग

theft

सुमननगर की गली नंबर-3 में राधा माधव सेवा कुंज ट्रस्ट की निर्माणाधीन गौशाला में रविवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। घटना गौशाला के उद्घाटन से महज दो दिन पहले हुई, जिससे ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों में रोष है। ट्रस्ट की ओर से पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ट्रस्ट के संस्थापक राहुल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन गौशाला में गायों के लिए चारा रखने की खोर तैयार की जा रही है। आरोप है कि रविवार रात अज्ञात लोगों ने खोर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें लगाए गए लोहे के कुंडे निकाल लिए। इसके अलावा निर्माण कार्य से संबंधित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया।

सुबह पड़ोसियों ने दी घटना की सूचना

सोमवार सुबह पड़ोसियों ने गौशाला में तोड़फोड़ और चोरी होने की जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही ट्रस्ट के सदस्य मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि गौशाला का उद्घाटन जल्द होना था। ऐसे में उद्घाटन से ठीक पहले निर्माणाधीन गौशाला में तोड़फोड़ और चोरी की घटना से सदस्यों में नाराजगी है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के संबंध में ट्रस्ट की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने की भी उम्मीद जताई गई है।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि गौशाला में गायों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं और निर्माण कार्य चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

राहुल सिंह

सचिन

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.