October 2, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई देशहित में कार्य करने की प्रेरणा

Tribute

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन और उनके देशहित में किए गए कार्यों से परिचित कराया।

आयुक्त ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान का विस्तृत उल्लेख करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके बताए सिद्धांतों, आदर्शों और नीतियों को अपने जीवन में अपनाते हुए देशहित में कार्य करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को समझने और उसका अध्ययन करने की आवश्यकता है। गांधी जी ने सादगी, शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत किया। उनके जीवन से हमें सरलता और सादगी के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।

आयुक्त ने कहा कि सादगी एवं सरलता से परिपूर्ण जीवन में ही वास्तविक शांति प्राप्त होती है और देशहित के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.