November 5, 2026

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर

Fire Brigade

दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए देहरादून अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान आतिशबाजी और अन्य कारणों से आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग की ओर से अग्निशमन वाहनों, उपकरणों और अन्य संसाधनों को दुरुस्त करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

दीपावली के दौरान बाजारों, आवासीय क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में अग्निशमन विभाग ने इन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (DFO) अभिनव त्यागी के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर विभाग पूरी तरह सतर्क है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैयार रखने के साथ ही कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है, जिससे आपात स्थिति में किसी तरह की परेशानी न हो।

विभाग का प्रयास है कि दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो तथा आगजनी की किसी भी घटना में जान-माल का नुकसान न होने पाए। इसके लिए विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

अभिनव त्यागी, DFO( मुख्य अग्निशमन अधिकारी) देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.