November 6, 2026

नैनीताल में जिला अस्पताल के पास मिला सात माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

nainital

नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मशार करने वाली और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बी.डी पांडे के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारो के बीच सफाई कर्मचारी द्वारा भ्रूण पड़े होने की सूचना जिला हॉस्पिटल को दी । जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की एक विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर तुरंत अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।

 

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने इस दुखद मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, भ्रूण करीब सात महीने का प्रतीत हो रहा है। देखने से स्पष्ट है कि यह मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है।”डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, कानूनी और वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए भ्रूण को अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

 

डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.