November 20, 2026

बागेश्वर: शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत, पानी में हलचल देख ग्रामीणों में दहशत बनी हुई

lak

बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में पिंडर नदी की सहायक शंभू नदी पर बनी अस्थाई झील करीब 800 मीटर लंबी लैंडस्लाइड झील एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह झील से संभावित आपदा का खतरा नहीं, बल्कि पानी के भीतर दिखाई देने वाला एक रहस्यमयी जीव है। ग्रामीणों का दावा है कि झील में मगरमच्छ जैसा बड़ा जीव तैरता दिखाई दे रहा है। उसके पानी में हलचल पैदा करने से झील की सतह पर कंपन जैसी स्थिति बन रही है। इस दृश्य ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, झील में दिखाई देने वाला जीव आकार में काफी बड़ा है और उसकी गतिविधियां सामान्य जलीय जीवों से अलग नजर आती हैं। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के बीच इस जीव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल यह भी है कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस झील में आखिर इतना बड़ा जीव कौन सा हो सकता है।

वहीँ वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्य ने झील में मगरमच्छ होने की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि ग्लेशियर क्षेत्र की इस झील में मगरमच्छ का पाया जाना सामान्य परिस्थितियों में बिल्कुल भी संभव नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, यह किसी सांप की प्रजाति या अन्य जलीय जीव की गतिविधि भी हो सकती है। वास्तविक स्थिति मौके पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वन विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर जांच करेगी।

प्रकश चंद्र आर्य, D.F.O

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.