November 25, 2026

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के में हुआ गठबंधन:अमित शाह ने बताया गठबंधन को हिंदू-सिख एकता का प्रतीक,

Delhi , 24 November 2026,पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने 6 साल बाद फिर गठबंधन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि अकाली दल ‘बड़े भाई’ की भूमिका में होगा और मुख्यमंत्री का चेहरा भी उन्हीं का होगा। गठबंधन का लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और शांति बहाल करना है। दोनों दल सभी 117 सीटों पर साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस और ‘आप’ ने इसे सत्ता के लिए किया गया ‘अवसरवादी समझौता’ करार दिया है। अकाली दल मुखिया सुखबीर बादल ने इसे पंजाब और सिख समुदाय के हित में बताया।

दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में हुई बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन का फैसला लिया है। अमित शाह ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एनडीए में वापसी पर स्वागत करते हुए कहा कि अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक रहा है और उसकी वापसी से गठबंधन को मजबूती मिलेगी।   ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक दिन पहले सुसिंह बादल से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने एनडीए के विस्तार पर चर्चा करते हुए अकाली दल की वापसी का स्वागत किया और कहा कि इसके साथ एनडीए पूरा हुआ है। अमित शाह ने बीजेपी-अकाली दल गठबंधन को हिंदू-सिख एकता का प्रतीक बताया।  2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ीं। अकाली दल को सिर्फ तीन सीटें मिलीं, जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था। बीजेपी भी केवल दो सीटें जीत सकी। वहीं, 2017 में गठबंधन के साथ अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.