राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत:खिला आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उन आदेशों को रद्द किया,
Delhi 25 November 2026,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उन आदेशों को रद्द कर दिया है, जिनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लोकसभा में विपक्ष के नेता करने का निर्देश दिया गया था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने राहुल गांधी की याचिका पर यह फैसला सुनाया। पीठ ने हाईकोर्ट को निर्देश दिए कि, राहुल गांधी को इस मामले में पक्षकार बनाए और उनकी बात सुने।
आज राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के मई और जुलाई के उन निर्देशों को निरस्त कर दिया है, जिनमें केंद्रीय एजेंसियों को आरोपों की पुष्टि करने और सीबीआई को जांच की स्थिति पर नया हलफनामा दाखिल करने को कहा गया था। पीठ ने इस मामले को नए सिरे से विचार करने के लिए वापस इलाहाबाद उच्च न्यायालय को भेज दिया है।पीठ ने उच्च न्यायालय को निर्देश दिया है कि वह कोई भी आदेश पारित करने से पहले राहुल गांधी को इस मामले में पक्षकार बनाए और उनकी बात सुने। इसके अतिरिक्त, हाईकोर्ट को यह भी तय करना होगा कि भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर द्वारा दायर यह याचिका कानूनी रूप से विचार योग्य (मेनटेनेबल) है या नहीं?
