देहरादून: राज्यपाल से रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने की शिष्टाचार भेंट, सैन्य-नागरिक समन्वय पर हुई चर्चा
राज्यपाल श्री ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय (डीपीआर) की ओर से जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा), देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखंड में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समकालीन मुद्दों की व्यापक और समग्र जानकारी रखने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सैन्य-नागरिक एकीकरण को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाओं और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने वीरांगनाओं एवं सैनिकों के कल्याण, आपदा प्रतिक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सशस्त्र सेनाओं और मीडिया के बीच पारदर्शी एवं सम्मानजनक संवाद स्थापित करने के महत्व पर भी बल दिया।
भेंट के दौरान उत्तराखंड में सैन्य गतिविधियों, नागरिक-सैन्य संबंधों और जनसंपर्क के माध्यम से सेना की भूमिका एवं योगदान को प्रभावी ढंग से सामने लाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
