June 24, 2026

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा

 

विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी  

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा।

विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.