June 25, 2026

भारतीय स्टेट बैंक विकासनगर खाताधारकों का उत्पीड़न बंद करेंः मोर्चा 

कभी सर्वर डाउन तो कभी अन्य बहाने

सिर्फ एक ही काउंटर के सहारे चला रहा बैंक काम 

एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी  ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा विकासनगर  में सिर्फ एक कैश काउंटर होने के चलते खाताधारकों (व्यापारियों व आमजन) को भारी  कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई घंटे बैठने के बाद भी खाता धारक खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

अगर सौभाग्यवश नंबर आ भी जाता है तो सर्वर डाउन व अन्य बहाने बनाकर उनकी परेशानी में और ज्यादा इजाफा किया जाता है।

मोर्चा द्वारा जनता की शिकायत के आधार पर स्वयं बैंक की हालत परखी, जिसमें ग्राहकों के उत्पीड़न की बात सत्य पाई गई। जन संघर्ष मोर्चा बैंक प्रशासन को आगाह करता है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो बैंक में ताला ठोकने पर भी मोर्चा गुरेज नहीं करेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.