June 23, 2026

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की नाराजगी की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात की।

देहरादून 25 सितंबर 2021

 

भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता पर काबिज होने की पूरी कोशिश कर रही है. चुनाव में कोई मुश्किल ना हो इसके लिए भाजपा अपने नाराज नेताओं को मना रही है. हाल ही में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की नाराजगी की खबरें थी. इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सुबह अचानक यशपाल आर्य के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गए. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा वार्तालाप हुई।

 

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कुछ विषयो को लेकर नाराज चल रहे थे इसके साथ ही कई बार यह अटकलें भी लगाई गई कि यशपाल आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंच गए।

 

हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यशपाल आर्य के नाराजगी की खबरों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कई बार के विधायक भी रहे हैं. इसलिए वह किसी भी तरह से नाराज नहीं है। वहीं यशपाल आर्य ने भी इस बात से साफ इनकार किया कि वह किसी बात को लेकर सरकार या पार्टी से नाराज है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.