June 24, 2026

लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान किसानों की हत्या एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

देहरादून 4 अक्टूबर 2021

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अजय मिश्रा के विवादित बयान का विरोध कर रहे किसानों पर अराजक तत्वों द्वारा हमला कर 4 किसानों की हत्या तथा कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के नेतृत्व में देहरादून में प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा मोदी योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नवीन जोशी कांग्रेस प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.