June 25, 2026

पीएम केयर्स फंड से स्वीकृत देश में 1150 ऑक्सीजन प्लांट कार्य कर रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

देहरादून 8 अक्टूबर 2021,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स सहित देश के 35 ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में मेरा रिश्ता मर्म और कर्म का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि ने मेरे जैसे अनेक लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि है। यहां से मेरा नाता सत्व का भी है और तत्व का भी है। आज के दिन उत्तराखंड आना मेरा सौभाग्य है। यहां आकर एक नई ऊर्जा मिलती है। जहां योग और आयुर्वेद की शक्ति से जीवन को आरोग्य बनाने का समाधान हुआ है, आज वहीं से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने मांग बढ़ने पर एक दिन में मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन 10 गुना से ज्यादा बढ़ाया है। पहले सामान्य दिनों में भारत में एक दिन में 900 मीट्रिक टन, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन होता था। कोरोना को लेकर पीएम ने कहा कि हमने एक लैब से 3 हजार टेस्टिंग लैब का सफर तय किया है। हम पहले मास्क और किट्स का आयात करते थे। अब हम तेजी से इसके निर्यातक बन गए हैं। कम समय में भारत ने जो सुविधाएं तैयार की हैं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है। बीते कुछ दिनों में पीएम केयर्स द्वारा स्वीकृत 1,150 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट्स काम करना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देने के आंकड़े को छू लेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.