June 25, 2026

लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर पर पुलिस द्वारा चस्पा किया गया नोटिस।

 

देहरादून 7 अक्टूबर 2021,

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में शुक्रवार तक उत्तर प्रदेश सरकार को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्यवाही प्रारंभ कर दी है

दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। लखीमपुर पुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को तलब किया है। आशीष को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच में बुलाया गया है।

इससे पहले लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आशीष पांडे और लव कुश को हिरासत में ले लिया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना में आशीष पांडे और लव कुश भी शामिल थे और दोनों घायल भी हुए थे। आईजी रेंज लक्ष्मी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों से पूछताछ में कई सारे सबूत और साक्ष्य मिले हैं, घटना में शामिल तीन आरोपियों की जानकारी मिली है जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मौके से खोखे भी बरामद हुए हैं जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

लखीमपुर खीरी घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार को एक दिन का वक्त दिया और कल शुक्रवार को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।

लखीमपुर खीरी कांड में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 2 बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल थे. लेकिन हादसे के चौथे दिन यानी आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

हादसे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज है. आरोप है कि उन्होंने ही गाड़ी से किसानों को कुचला था.

घटना के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से मारे जाने वाले सभी 8 लोगों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। इसके साथ ही मृतक किसानों के परिवार से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा भी किया गया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.