June 24, 2026

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से शनिवार सुबह से देर रात तक क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की।

देहरादून 9 अक्टूबर 2021,

लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा  शनिवार सुबह पुलिस लाइंस पहुंचे। क्राइम ब्रांच टीम ने आशीष से  लगातार पूछताछ करती रही। पूछताछ  के दौरान आशीष पर सवालों की बौछार हो रही ,जिसका एक-एक कर आशीष जवाब देता रहा है। आशीष के साथ वकील भी है। आशीष की गिरफ्तारी होगी या रिहाई इसका फैसला पुलिस करेगी। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसपी भी पुलिस लाइंस में मौजूद हैं।

आरोपी आशीष मिश्रा से क्राइम ब्रांच द्वारा सुबह से देर रात तक पूछताछ होती रही।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.