Recent Posts

August 16, 2026

बांग्लादेश के हबीबगंज की पुलिस ने भारतीय राज्य त्रिपुरा की सीमा के निकट मिलिट्री ग्रेड एक्सप्लोसिव की बरामदगी की है।

देहरादून 28 दिसंबर 2021,

बांग्लादेश: भारत बांग्लादेश सीमा के निकट बांग्लादेश के हबीबगंज की पुलिस ने भारतीय राज्य त्रिपुरा की सीमा से महज 3-4 किलोमीटर दूर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पड़ोसी देश की काउंटर ट्रांसनेशनल क्राइम टीम सीटीटीसी ने ये बड़ी कार्यवाई करते हुए इस मिलिट्री ग्रेड एक्सप्लोसिव की बरामदगी की है। जिन हथियारों के जखीरे को बरामद किया गया है उनमें 15 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड मशीन गन की 510 राउंड गोलियां और 25 Boosters भी बरामद किए हैं।

बांग्लादेश की पुलिस अब ये जांच करने में जुटी है कि इन हथियारों के जरिये बांग्लादेश या फिर भारत से सटे इलाकों में क्या किसी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साज़िश रची जा रही थी. दरअसल बांग्लादेश की कट्टरपंथी ताकतें और जेहादी गुट लंबे समय से बांग्लादेश की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले ही इस बात की आशंका जता चुकी हैं कि जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश जैसे जेहादी गुट भारत के खिलाफ बांग्लादेश बॉर्डर से साजिश रच रहे हैं और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन को फंडिंग कर रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.