देहरादून 24 जनवरी 2022,
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 162.26 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,49,335 है।
सक्रिय मामलों की दर 5.69 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.07 प्रतिशत है।
बीते चौबीस घंटों में 2,43,495 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,68,04,145 है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 20.75 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 17.03 प्रतिशत है।
अब तक 71.69 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 14,74,753 जांच की गई है।