August 8, 2026

नंदानगर में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, मौके पर हुई मौत

खेतों में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।

सोमवार सुबह तांगला गांव की बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसे बच्चे भाग गए।

महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.