August 26, 2026

लिबरहेड़ी में दो पक्षों के विवाद का खामियाजा तीसरे पक्ष ने भुगता, पथराव में मकानों की चादरें टूटीं

Crime

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी गांव में पिछले कई दिनों से चले आ रहे दो पक्षों के विवाद का खामियाजा अब तीसरे पक्ष के लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव की चपेट में आसपास के कुछ लोग और मकान आ गए। गनीमत रही कि पथराव में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार गांव में हवाई और पठान पक्ष के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर पुलिस मौके पर पहुंचती रही है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में आसपास रहने वाले कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया, जबकि कई मकानों की सीमेंट की चादरें पत्थर लगने से टूट गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पथराव पर रोक लगी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और विवाद को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पीढ़ित

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.