भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% हुआ मतदान,
Delhi 09 April 2026,
असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतदान खत्म हो गया है। शाम तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वोटों की गिनती 4 मई को होनी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% मतदान हुआ।
जलुकबारी लगभग 25 वर्षों से सरमा का गढ़ रहा है। वे 2001 से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में सामान्य मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक, कर्नाटक के बागलकोट में 65.68%, दावनगेरे दक्षिण में 63.04%, नागालैंड के कोरिडांग में 80.62% और त्रिपुरा के धर्मनगर में 79.84% मतदान हुआ।
असम में, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबारी स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और उनके बच्चे भी थे। इससे पहले, उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।
केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के शासन और कल्याणकारी मॉडल के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में है। वहीं, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में एक दशक से जारी वाम शासन को बेदखल कर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एलडीएफ और यूडीएफ के वर्चस्व को चुनौती देने और अपने बढ़ते मत प्रतिशत को विधानसभा में निर्णायक उपस्थिति में बदलने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में है।
