July 15, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

Parade Ground

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए देहरादून प्रशासन ने कहा है कि परेड ग्राउंड फिलहाल उपलब्ध नहीं है। भारत सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की अवधि बढ़ने के कारण कांग्रेस को वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया गया है।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि कांग्रेस नेताओं के साथ इस विषय पर चर्चा की गई है। प्रशासन की ओर से बन्नू स्कूल मैदान सहित अन्य उपयुक्त स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल को लेकर लिया गया निर्णय पूरी तरह कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो तथा आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है और उम्मीद है कि आपसी सहयोग से कार्यक्रम के लिए उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.