October 23, 2026

विपक्ष जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,

Delhi 22 October 2026,

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि आज यहां यमुना शुद्धिकरण के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में हमारी पार्टी की सरकार बनते ही एक बड़ी बैठक बुलाकर यमुना जी को शुद्ध करने की अपनी संकल्पना दिल्ली सरकार और देश के गृह मंत्रालय के सामने रखी थी। इतने कम समय में हमने 40 प्रतिशत से अधिक सफलता प्राप्त कर ली है।

अमित शाह ने गैर भाजपाई सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि , 30 साल से पिछली सरकारों ने दिल्ली के गटर के पानी को यमुना में छोड़ने और हर रोज़ डेयरियों का 2000 टन गोबर यमुना जी में डालने का काम किया। एक ज़माने में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल के सहयोगी दलों की सरकारें थी और हरियाणा के औद्योगिक कचने वाला पानी और उत्तर प्रदेश से भी गंदा पानी यमुना जी में आता था। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र, दिल्ली, हरियाणा औऱ उत्तर प्रदेश में हमारी ही पार्टी की सरकारें हैं। इन चारों राज्यों की हमारी सरकारों ने मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लिए समयबद्ध रोडमैप बनाए हैं जिसके माध्यम से हम 2029 तक यमुना जी को निर्मल बना देंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां 10 योजनाओं का लोकार्पण हुआ और 33 योजनाओं की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि 8,941 करोड़ रुपए की कुल लागत से शुरू हुई योजनाओं के माध्यम से कई लाख लीटर पानी शुद्ध होकर यमुना जी में जाएगा। दिल्ली के कई इलाकों से जुड़ी परियोजनाओं का आज यहाँ लोकार्पण हुआ है और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी के उन्नयन और नए एसटीपी लगाने का काम का भूमिपूजन भी हुआ है। आज यहाँ डिसेन्ट्रीलाइज एसटीपी पम्पिग स्टेशन भी बना है और सीवर लाइनों को घरों से जोड़ने का काम भी शुरू हुआ है। हम सीवर रिहैबिलिटेशन, टैपिंग और जल निकासी को आगे बढ़ा रहे हैं। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मई, 2029 से पहले हम यमुना जी को शुद्ध कर देंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार की सहायता से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ भूमि को कचरे के से मुक्त कराया है। ओखला और भलस्वां में कूड़े का पहाड़ 30 से 40 मीटर नीचे आ गया है, गाजीपुर का कूड़े का पहाड़ 10 से 15 मीटर नीचे आया है। पिछली सरकार ने यमुना के शुद्धिकरण के लिए कुछ काम नहीं किए। हमारी सरकार ने आज सराय काले खां और आईटीओ पर असिता ईस्ट, बांसेरा, वासुदेव घाट जैसे विश्वस्तरीय काम किए हैं। रहे हैं। विपक्षी दल कहते हैं कि हमारी पार्टी लोकप्रिय वोट से चुनकर नहीं आती, बल्कि वोट चोरी करती है। विपक्षी दलों और उनकी पार्टियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। श्री शाह ने कहा कि वोट चोरी का शोर मचाकर विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं।हमने तीन साल का एक action plan बनाता है कि दिल्ली के हर घर को हम sewerage  देंगे जिससमें ंदे पानी की निकासी हो और हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुँचाने का काम भी करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कभी ईवीएम , कभी वोट चोरी का बहाना बनाती हैं। गृह मंत्री ने कहा कि जब वे कहते हैं कि 30 साल तक उनकी पार्टी की सरकार रहेगी तब विपक्षी दल जनता से कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है, अन्यथा अमित शाह जी को कैसे मालूम हुआ। श्री शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते़ हुए कहा, कहा कि वे (अमित शाह) यहीं जन्मे हैं और यहीं रहते हैं और देश की जनता के बीच रहते हैं और न ही हर 6 माह में उन्हें विदेश जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी।

अमित शाह ने कहा कि हाल ही में केरल में उसी मतदाता सूची, चुनाव आयोग और ईवीएम से चुनाव हुआ है औऱ विपक्ष ने चुनाव जीतने के बाद शपथ ले ली और अब इलेक्शन कमीशन को अच्छा कह रहे हैं। तेलंगाना में विपक्ष जीत गया तो इलेक्शन कमीशन भी अच्छा है और मतदाता सूची भी अच्छी है। हिमाचल में जीत गए तब भी इलेक्शन कमीशन और मतदाता सूची अच्छे हैं। तमिलनाडु में जिस पार्टी को समर्थन दिया, वो पार्टी चुनाव जीत गई तो भी इलेक्शन कमीशन और मतदाता सूची अच्छे हैं। श्री शाह ने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव हार जाता है, वहाँ इलेक्शन कमीशन ठीक नहीं है। अगर अदालतें विपक्ष के पक्ष में फैसला देती हैं, तो अदालतें अच्छी हैं, लेकिन अगर विपक्ष के विरोध में फैसला दें, तो अदालतें ठीक नहीं हैं। श्री शाह ने कहा कि विपक्ष के ये दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे और जनता अब ये सब जान चुकी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष आसपास के कुछ प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर और दिल्ली में प्रदर्शन कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष को देख भी रही है और समझ भी रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी तक, हमारे करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहते हैं, उनका दुख जानते हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए अहर्निश श्रम करते हैं। गृह मंत्री ने विपक्षी दलों को नसीहत दी और कहा कि, इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों और भीड़शाही से विपक्ष देश के जनादेश को झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो लोगों के बीच उनका दुख दर्द जानने के लिए जाना चाहिए, धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता। जनता के दुख, दर्द, पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जहाँ पर भी चुनकर आए हैं, वहाँ योजनाएँ लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचा अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते़ हुए कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार के नेतृत्व में राज्य में जिस तरह से नशे का व्यापार फला फूला है, अब पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहाँ हमारी पार्टी की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती, बल्कि सफलता के लिए परिणाम लाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पिछले मुख्यमंत्री दिल्ली से हार गए और अब पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को समाप्त कर देंगे।

इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित छ अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.