October 23, 2026

UPES के 24वें दीक्षांत समारोह का आगाज, 4,795 छात्र हासिल करेंगे डिग्री

convocation

UPES में आज 24वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो गई। 22 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस समारोह में विश्वविद्यालय के सात स्कूलों और UPES ऑनलाइन के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष का दीक्षांत समारोह खास है, क्योंकि पहली बार विश्वविद्यालय से कुल 4,795 छात्र ग्रेजुएट हो रहे हैं।

समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील राय मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। इसके साथ ही शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्रियां दी गईं और मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सीएम धामी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मतलब केवल डिग्री हासिल करना या अच्छा पैकेज प्राप्त करना नहीं है। सफलता के लिए अनुशासन, सही सामाजिक व्यवहार और जिम्मेदारी की भावना भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से ऐसे अवसर भी पैदा करें, जिनसे दूसरे लोगों को रोजगार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज व देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.