March 2, 2026

अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह अलीरेजा अराफी बने ईरान के सुप्रीम लीडर,

Delhi 01 March 2026,

अराफी बने ईरान के नए लीडर

इजरायली हमलों में मारे गई ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह अब अलीरेजा अराफी को देश का नया लीडर बनाया गया है। 1959 में याज्द प्रांत के मेयबोद शहर में जन्मे अराफी एक शिया धर्मगुरु हैं। वे अभी गार्जियन काउंसिल के सदस्य, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य और बसिज के प्रमुख हैं। इससे पहले वे अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, कोम के शुक्रवार की नमाज के इमाम और ईरान के सेमिनरी के प्रमुख रह चुके हैं। अराफ़ी अब अस्थायी परिषद में कट्टरपंथी धर्मगुरु और न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ शामिल होंगे।

अलीरेजा अराफी से पहले आयतूला खामेनेई के बेटे मोजतबा को ईरान का सुप्रीम लीडर बना दिया गया था।माना जाता है कि जहां खामेनेई के बेटे मोजतबा ज्यादा परंपरावादी सोच रखते हैं, वहीं अराफी नई तकनीक को अपनाने के पक्ष में हैं. उनका कहना है कि धार्मिक संस्थाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इस्लामी सभ्यता को आगे बढ़ाया जा सके

* ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलें में मौत के बाद ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रज़ा पहलवी ने इसे इस्लामिक रिपब्लिक के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ख़ामेनेई मौत के साथ इस्लामिक रिपब्लिक प्रभावी रूप से समाप्त हो गई है और जल्द ही इतिहास के कूड़ेदान में चली जाएगी। उन्होंने सुरक्षा बलों से अपील की कि, वह ढहते हुए शासन को सहारा देने की कोशिश न करें और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण में शामिल हों।

My fellow countrymen,

Today, the updated version of the Emergency Phase Booklet of the Iran Prosperity Project is being released.

The Iran Prosperity Project is the fifth component of our five-part strategy to reclaim and rebuild Iran. IPP presents the vision and the plan for… – Reza Pahlavi (@PahlaviReza)

* रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या एक ‘घृणित हत्या’ है जो ‘मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों’ का उल्लंघन करती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.