April 18, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अमेरिका-इज़रायल हमले में मौत, उत्तराधिकारी कौन?

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमले में मार दिया गया है। इज़रायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि खामेनेई का शव उनके आवासीय परिसर में मलबे के नीचे मिला, जो शनिवार सुबह के हमलों का निशाना बना।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह ईरान के शासन को समाप्त करने की दिशा में कदम है। हमले में खामेनेई के अलावा कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर, जैसे अली शमखानी और मोहम्मद पकपुर भी मारे गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़रायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए।

ईरान ने इसे “मनोवैज्ञानिक युद्ध” करार दिया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की। तेहरान में कुछ लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं, जबकि क्षेत्र में तनाव चरम पर है।  दुनिया भर के नेता स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं, क्योंकि खामेनेई के बाद उत्तराधिकारी का अभाव शासन में अस्थिरता ला सकता है।

कौन थे खामेनेई?

86 साले के अयातुल्ला अली खामेनेई के 36  साल के कार्यकाल में ही ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और अमेरिका-इजरायल से टकराव बढ़ा। उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड और क्षेत्रीय प्रॉक्सी नेटवर्क को मजबूत किया, लेकिन आर्थिक संकट और दमन के कारण देश में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए। 2022 के महसा अमीनी आंदोलन सहित कई आंदोलनों को सख्ती से दबाया गया। 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु के बाद खामेनेई ने सत्ता संभाली और इस्लामी गणराज्य को नई दिशा दी। उन्होंने शिया धर्मगुरुओं और रिवोल्यूशनरी गार्ड की ताकत बढ़ाई, जो बाद में सैन्य और आर्थिक रूप से बेहद प्रभावशाली संस्था बन गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.