June 23, 2026

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी की तैयारी 

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही भाजपा ने पूरी तैयारी का दावा किया है…. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछली बार के मुकाबले धमाकेदार जीत दर्ज करेगी। जल्द प्रत्याशी का चयन कर ऐलान किया जाएगा। वहीं माना जा रहा है कि बागेश्वर में भाजपा सहानुभूति कार्ड खेल सकती है। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनके किसी परिजन को ही टिकट दे सकती हें…. बता दे की भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। इसके तहत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी उपचुनावों को लेकर राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से बात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अब जल्द ही पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन के लिए पैनल गठित किया जाएगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.