Recent Posts

June 15, 2026

बीजेपी के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने टिहरी में कांग्रेस के आंदोलन को बताया नौटंकी

Rajeshwar Painyuli

बीजेपी के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को नौटंकी बताया। कहा कि धामी सरकार प्रतापनगर के हित में लगातार काम कर रही है। स्थानीय विधायक चार साल तक विकास के नाम पर चुप्पी साधे रहे और अब चुनाव से ठीक पहले जनता को गुमराह करने के लिए धरना-प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं।
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन जनता के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस की खुद की निराशा, हताशा, और कुंठित नेताओं की आवाज है। कांग्रेस का आम जन की किसी समस्या से कोई जुड़ाव नहीं है। वहीं बीजेपी जमीन पर कार्य कर रही है, जिसका रिजल्ट आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। दावा किया कि तीसरी बार लगातार राज्य में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस अपने आंतरिक कलह को छिपाने के लिए आंदोलन को जन आकोश का नाम दे रही है। धामी सरकार सेम मुखेम, खेट पर्वत, दिन्याली देवी, कोटेश्वर, ओणेश्वर के लिए सडको और सुविधाओं का ढांचा बना रही है जिसका कि धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस के नेता खड़ंजा मार्ग बनाने की ठेकेदारी में हिस्सेदारी को ही विकास मान रहे हैं। बीजेपी मदन नेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कर रही है। जबकि कांग्रेस किश्चियन स्कूल खोलने की कोशिश कर रही है.
राजेश्वर पैन्युली ने कहा कि डोबरा चांठी पुल बीजेपी की देन है. कहा कि कांग्रेस काल में डोबरा चांठी पुल का निर्माण कार्य कांग्रेस के लिए दुधारू गाय बन गया था.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.