June 23, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर लगाया विश्वासघात का आरोप

फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुद्दे को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर सवाल उठाए हैं। विधानसभा देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरक ने मेरे साथ हुई बातचीत का वीडियो बनाकर, मेरे साथ विश्वासघात किया है। एक वरिष्ठ नेता को इस प्रकार किसी मंत्री से बातचीत का वीडियो वायरल करना शोभा नहीं देता। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता हरक सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हरक सिंह कार में कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान वह फोन पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात करते हैं। वीडियो में हरक और अग्रवाल से कई बातें कर रहे हैं। इस दौरान हरक ने बारिश को देखते हुए आईडीपीएल में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही अग्रवाल को अपनी बातें मनवाने के भी टिप्स दे रहे हैं। वीडियो के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को, इस समय बंद करने पर सहमति जताते सुनाई दे रहे हैं। वही वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.