June 23, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 26 जुलाई शाम 5 बजे तक सर्वेक्षण पर लगाई रोक।

देहरादून 24 जुलाई 2023,

दिल्ली: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी मस्जिद मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा आज से शुरू किए जाने वाले सर्वेक्षण पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 26 जुलाई शाम 5 बजे तक ही सर्वेक्षण पर रोक लगाई है।

इंतेजामिया मस्जिद समिति के एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट से मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के सर्वेक्षण पर जिला अदालत के आदेश पर रोक लगाने के संबंध में याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए, मस्जिद समिति को हाई कोर्ट में अपील करने के लिए 26 जुलाई, तक का समय देते हुए ज्ञानवापी मस्जिद स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विदित हो कि, वाराणसी की एक अदालत ने 21 जुलाई को काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित मां श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए वजूखाने को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की अनुमति दी थी।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.