June 26, 2026

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर प्रदेश कार्यलय में जश्न

 

उत्तराखंड भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव की जीत को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन रामदास के कामों और धामी सरकार की विकास नीति व डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है… वही जीत के बाद पार्टी मुख्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने इसे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शुभ बताते हुए सभी सीट जीतने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस जीत के लिए बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने इस जीत को स्वर्गीय चंदन रामदास के क्षेत्रीय विकास के लिए दिए अमूल्य योगदान पर स्थानीय जनता की श्रद्धांजलि बताया… वही इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जीत का शानदार जश्न मनाया । सभी लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाते हुए आतिशबाजी करते हुए जमकर उत्साहवर्धक नारेबाजी की

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.