July 8, 2026

चमोली: युवाओं को दी जा रही यातायात नियमों की जानकारी

परिवहन विभाग चमोली के ए आर टी ओ अभिषेक भटगाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में छात्र- छात्राओ को यातायात सम्बंधित नियमों की जानकारी दी गयी।

संस्थान के छात्र- छात्राओ को हैलमेट का प्रयोग करने,दोपहिया वाहन में ट्रीपल राइडिग ना करने,ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटना से बचाव के बारे में बताया गया ।इस कार्यक्रम में विधार्थियो को डायरी ,कैलेन्डर,भी वितरण किए गये।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.